ओम शांति !
कुछ क्षण के लिए.. मन को रिलैक्स कर देते हैं.. एक गहरी सांस लेते हुए.. स्वयं को एक शक्तिशाली स्वमान देते हैं.. मैं शक्तिशाली आत्मा हूं.. अपने मन से सारी पुरानी बातों को.. रिलीज करते हैं.. जो कुछ भी हुआ.. वह पास्ट था.. उन्होंने जो किया.. वह उनकी चॉइस थी.. उनकी बातें.. उनका व्यवहार मुझ आत्मा को प्रभावित नहीं कर सकता.. उनकी बातें पकड़ के नहीं रखना.. यह मुझ आत्मा की चॉइस है.. आई डू नॉट अलाउ देम.. टू लीव ऑन माय माइंड एनी मोर !
पुरानी सब बातें आज मन से हटाते हैं.. सदा के लिए.. सबको क्षमा करते हैं.. क्षमा मांग लेते हैं.. आई रिलीज माय पास्ट ! आई रिलीज माय गिल्ट ! मन के अंदर.. सर्व के प्रति.. केवल शुभ भावना.. एवं शुभ कामनाएं हैं.. प्यार.. और सम्मान है.. भविष्य श्रेष्ठ समय की अनुभूति के लिए.. भूतकाल को सदा के लिए फुल स्टॉप लगाते हैं.. एक नई ऊर्जा के साथ.. सुखद शुरुआत करते हैं.. मन में.. सर्व के प्रति.. स्वयं के प्रति.. सम्मान की और प्यार की भावना रखते हुए.. मैं आत्मा.. पुरानी सब बातों को.. भूलकर एक नई शुरुआत करती हूं !
ओम शांति शांति शांति !

















